Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • अज्ञात बुखार से मथुरा में 17 बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती
  • उत्तर प्रदेश

अज्ञात बुखार से मथुरा में 17 बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 04/09/2021
default featured image

मथुरा। पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पूरा देश कोरोना महामारी के दंश से जूझ रहा है। अभी कोरोना महामारी से लोग उबर नहीं पाए थे कि उत्तर प्रदेश में एक अज्ञात वायरल बुखार ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इस बीमारी से मथुरा भी अछूता नहीं रहा है जहां इस बीमारी से अब तक 17 बच्चे पूरे जिले में अपनी जान गवां चुके हैं। अकेले कोह गांव में 11 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

मथुरा जिले के फरह ब्लाक के कोह गांव में सबसे पहले इस अज्ञात बीमारी ने दस्तक दी थी। इसकी चपेट में आकर अब तक कोह गांव में 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस वजह से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्राम वासियों में प्रशासन के प्रति खासा आक्रोश दिखाई दे रहा है।

11 बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया और उन्होंने गांव में डेरा डाल दिया है। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने गांव का दौरा किया और वहां मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही गांव में 4 सचिव, 2 एडीओ पंचायत और एक लेखपाल की नियुक्ति की गयी है। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि साफ सफाई और बेहतर सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि गांव में मच्छरों को बढ़ने से रोका जा सके।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मुख्य चिकित्सा अधिकारी रचना गुप्ता भी गांव में पहुंची हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वहां चार बूथ लगाए हैं जिसमें कि सभी गांव वालों का डेंगू, मलेरिया और कोरोना जांच किया जा रहा है। साथ ही सभी ग्रामीणों को जरुरत के अनुसार दवाएं वितरित की जा रही हैं।

11 बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया और उन्होंने गांव में डेरा डाल दिया है। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने गांव का दौरा किया और वहां मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही गांव में 4 सचिव, 2 एडीओ पंचायत और एक लेखपाल की नियुक्ति की गयी है। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि साफ सफाई और बेहतर सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि गांव में मच्छरों को बढ़ने से रोका जा सके।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मुख्य चिकित्सा अधिकारी रचना गुप्ता भी गांव में पहुंची हैन.स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वहां चार बूथ लगाए हैं जिसमें कि सभी गांव वालों का डेंगू ,मलेरिया और कोरोना जांच किया जा रहा है. साथ ही सभी ग्रामीणों को जरुरत के अनुसार दवाएं वितरित की जा रही हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा गेस्ट हाउस में, दोनों की जमकर की धुनाई और उतारा इश्क़ का भूत
Next: उत्तराखंड में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.