Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पति का हुआ बंटवारा, दोनों पत्नियों की सहमति से पुलिस ने लिया फैसला
  • राष्ट्रीय

पति का हुआ बंटवारा, दोनों पत्नियों की सहमति से पुलिस ने लिया फैसला

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

पूर्णिया (आरएनएस)। पूर्णिया पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने पति को 15 दिन पहली पत्नी और महीने के आखिरी 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने का निर्देश दिया है। परिवार परमार्श केंद्र के इस फैसले की चहुंओर चर्चा हो रही है।
पूर्णिया में पारिवारिक विवादों का समाधान करने के लिए बने पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने पति का दो पत्नियों के बीच बंटवारा करने का अनोखा फैसला दिया है। इस व्यवस्था के बाद अब पति को दो पत्नियों के साथ हर महीने 15-15 दिन रहना होगा। जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना के गोडियारी निवासी एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह पहले से शादीशुदा होने के साथ 6 बच्चों का पिता भी हैं। महिला ने शख्स पर बरगला कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि अब उनका पति उन्हें साथ नहीं रखना चाहता है।

परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य ने बताया कि इस बात को सुनकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गया कि अब क्या किया जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने फैसला दिया कि पति को दोनों पत्नियों को रखना होगा, साथ ही उनका भरण-पोषण भी करना होगा। परमार्श केंद्र ने इसके साथ ही दोनों को अलग-अलग घरों में रखने का भी निर्देश दिया। परिवार परमार्श केंद्र ने व्यवस्था दी कि पति 15 दिन पहली बीवी के साथ गुजारेगा तो अगले 15 दिन दूसरी बीवी के साथ रहेगा। इस फैसले से पति और दोनों पत्नियां सहमत हो गईं और खुशी-खुशी अपने-अपने घर चली गईं।
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संयोजिका किरण बाला, सदस्य दिलीप कुमार दीपक, स्वाति, रविंद्र शाह, बबीता चौधरी, जीनत रहमान और प्रमोद जायसवाल ने काफी विचार-विमर्श और दोनों पत्नियों और पति की सहमति के बाद यह व्यवस्था दी। इस बाबत तीनों से बॉन्ड भी भरवाया गया, ताकि बाद में कोई इस व्यवस्था मुकर न सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अघोषित बिजली कटौती से छूटेंगे उपभोक्ताओं के पसीने
Next: ट्रक ने निकाह के रस्म अदायगी निभा रही महिलाओं को कुचला, 4 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.