Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पशु क्रूरता के आरोप में दो पर मुकदमा
  • हरिद्वार

पशु क्रूरता के आरोप में दो पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

रुड़की। गोवंश को एक वाहन में क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उत्तराखंड गोवंश स्क्वाड टीम हरिद्वार के प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि कलियर क्षेत्र के बेड़पुर चौक के पास दो व्यक्ति बिना नंबर के छोटा हाथी वाहन में कुछ गोवंश को क्रूरता व बर्बरता पूर्वक लादकर ला रहे हैं। टीम ने चौक पर चेकिंग की तो कलियर की ओर से एक वाहन आता दिखाई दिया। टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक वाहन को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने वाहन को पकड़ लिया। जांच की तो उसमें तीन गोवंश को क्रूरता पूर्वक भरा गया था। पुलिस ने सभी पशुओं को मुक्त कराया और उन्हें गोशाला भेजा गया। गोवंश लदे वाहन को सीज किया गया। आरोपियों की पहचान साबिर निवासी कुमारडी कोतवाली मंगलौर और दिलशाद निवासी मोहल्ला धोबियान कस्बा पुरकाजी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उत्तराखंड पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिटायर सैन्य कर्मी के मकान से जरूरी दस्तावेज चोरी
Next: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.