Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किराये के बहाने जमीन हड़पने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

किराये के बहाने जमीन हड़पने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी युवक ने कुछ लोगों पर किराये के बहाने करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जगजीतपुर, कनखल निवासी शिवम वालिया पुत्र चन्द्रशेखर वालिया ने शिकायत कर बताया कि वह ग्राम सलेमपुर महदूद स्थित अपनी भूमि का एकमात्र मालिक और कब्जाधारी है। आरोप है कि दिल्ली निवासी पुनीत शर्मा, हरिद्वार निवासी आशीष कुमार और देहरादून निवासी देवेंद्र सिंह ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी जमीन हड़पने की साजिश रची। बताया कि फरवरी 2026 में आशीष कुमार ने शिवम से संपर्क कर बताया कि उसका परिचित पुनीत शर्मा हरिद्वार में बड़ा कारोबार करना चाहता है और सिडकुल के पास स्थित खाली भूखंड को 10 साल के लिए पांच लाख रुपये प्रतिमाह किराये पर लेना चाहता है। आरोप है कि आरोपियों ने भरोसे में लेकर 19 फरवरी को तहसील पहुंचाया और जल्दबाजी का दबाव बनाकर बिना पढ़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान करा लिए।पीड़ित का आरोप है कि बाद में पता चला कि पट्टा विलेख की जगह जमीन का विक्रय अनुबंध तैयार कराया गया था। आरोप है कि किराये और सिक्योरिटी के नाम पर दस लाख रुपये बैंक खाते में भेजे गए, लेकिन बाद में किराया देना बंद कर दिया गया। 22 मार्च को आरोपी आशीष कुमार ने कथित रूप से बताया कि जमीन का विक्रय अनुबंध हो चुका है और अब कोई किराया नहीं मिलेगा। शिवम वालिया ने आरोप लगाया कि 23 मार्च को आरोपी अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उसकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने चार करोड़ रुपये की मांग की। पीड़ित ने मामले में पुनीत शर्मा पुत्र हरीमोहन शर्मा निवासी महरौली दक्षिण दिल्ली, आशीष कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी पुरुषोत्तम विहार हरिद्वार, देवेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अंबीवाला देहरादून समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी रोकने को प्लाईवुड फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया
Next: स्वास्थ्य मंत्री ने सुशीला तिवारी अस्पताल का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.