Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, आठ घायल
  • चमोली

बदरीनाथ हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, आठ घायल

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार पूर्वाह्न लंगासू के पास बेडाणू क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में सात लोग उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी बताए गए हैं। सभी घायलों का उपचार उपजिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार मुरादाबाद से यात्री बदरीनाथ धाम जा रहे थे। इसी दौरान चमोली की ओर से आ रही दूसरी कार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में योगेश (28), विजय (34), अभय प्रताप सिंह (24), सुमित (30) और अजीत (24) निवासी समधी शिवपुरी, मुरादाबाद घायल हो गए। दूसरी कार में सवार कुलदीप (62) निवासी पय्यां आदिबदरी, यशोदा (75) निवासी मौणा उमट्टा कर्णप्रयाग और सतीश (42) निवासी मज्याड़ी कांसुवा घायल हुए।

हादसे की सूचना मिलने पर लंगासू चौकी पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चार घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य घायलों को सामाजिक कार्यकर्ता टीका प्रसाद मैखुरी ने अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की।

थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि मुरादाबाद की कार में सात और दूसरी कार में तीन लोग सवार थे। उपजिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 मई
Next: बदरीनाथ आस्था पथ पर विकसित होंगे रुद्राक्ष वन

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.