Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पश्चिम बंगाल : कूड़े के ढेर में पड़े बक्से में जोरदार धमाका, 17 साल के किशोर की दर्दनाक मौत
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल : कूड़े के ढेर में पड़े बक्से में जोरदार धमाका, 17 साल के किशोर की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के अजमतला में कूड़े के ढेर में पड़े देसी बम के धमाके से 17 साल के किशोर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ये घटना शनिवार को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में हुई। जानकारी के मुताबिक ये घटना कोलकाता से 15 किलोमीटर दूर अजमतला इलाके में हुई जो रहारा पुलिस थाने इलाके में आता है। मृतक की पहचान शेख साहिल के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के दादा को कूड़े में एक लोहे का बक्सा मिला जिसे वो घर ले आए।

बताया जा रहा है कि साहिल के दादा को लगा कि ये लोहे का कोई बक्सा है जिसमें कुछ भारी भरकम सामान होगा। घर पर मौजूद शेख साहिल ने वो बक्सा अपने दादा से ले लिया और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। जब वो बक्सा उससे नहीं खुला तो उसने वो बक्सा जमीन पर फेंक दिया। जमीन पर फेंकते ही उस बक्से में जोदरार धमाका हुआ।

पुलिस के मुताबिक घायल किशोर को बैरकपुर स्थित बीएन बोस सब डिविजनल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उसे सागर दत्ता अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सागर दत्ता अस्पताल में ले जाने के दौरान ही किशोर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस बात की जांच की जा रही है कि कूड़े के ढेर में बम किसने रखा। कूड़दान में बम मिलने की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 191.32 करोड़ से अधिक लगे टीके
Next: शरद पवार पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजी गई मराठी एक्ट्रेस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.