Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पार्टी दफ्तर पर प्रदर्शन करने वाले बसपाई पार्टी से बाहर
  • हरिद्वार

पार्टी दफ्तर पर प्रदर्शन करने वाले बसपाई पार्टी से बाहर

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

हरिद्वार। बसपा के वरिष्ठ नेता का पुतला दहन करने और पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पर पार्टी ने जिला महासचिव मोनू राणा समेत तीन लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं, मोनू राणा समेत लगभग 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ जिलाध्यक्ष एसपी बावरा ने रानीपुर कोतवाली की गैस प्लांट चौकी में कार्यकर्ताओं को भडक़ाने की शिकायत भी दी है। बसपा जिलाध्यक्ष एसपी बावरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पर जिला पंचायत टिकट वितरण के आरोप को निराधार बताते हुए बदनाम करने की साजिश बताया है। उल्लेखनीय है कि बसपा जिला महासचिव मोनू राणा और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ जिला पंचायत में टिकट फिक्स करने को लेकर मोर्चा खोला हुआ था। मोनू राणा का आरोप है कि प्रदेश के नेता ने निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर कुछ समय से पार्टी में आए लोगों को जिला पंचायत के टिकट देकर लाखों रुपए बटोर लिया है। इस संबंध में बसपा सुप्रीमों को भी पत्र भेजा गया है। मोनू राणा ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ बसपा सुप्रीमो के पास जाएंगे। जिलाध्यक्ष एसपी बावरा ने बताया कि तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भडक़ाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब जिला पंचायत के चुनाव ही नहीं आए हैं तो पहले ही टिकट वितरण कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा निष्कासित पदाधिकारियों एवं सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस शिकायत की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया उत्तरकाशी जिले के ग्राम नैताला में रात्रि चौपाल में वर्चुअल प्रतिभाग
Next: बीमा कंपनी को सेवा में कमी और लापरवाही बरतने का दोषी पाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.