Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पांडवाज के कलाकारों ने लूटी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की महफ़िल
  • उत्तरकाशी

पांडवाज के कलाकारों ने लूटी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की महफ़िल

RNS INDIA NEWS 04/12/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी (आरएनएस)। रवांई शरदोत्सव मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पांडवाज के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने अपने एक से बढ़ कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मेले में धूम मचा दी। बड़ी बेसबरी से इस स्टार नाइट की इंजारी कर रहे हजारों की संख्या में दर्शक यहां पहुंचे और देर रात तक पांडवाज के कलाकरों की प्रस्तुतियों पर जमकर झूमे। बड़कोट स्थित हैलीपेड में आयोजित रवांई शरदोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पांडवाज बैंड ने गढ़वाली, कुमाउनी, जागर, पांडव नृत्य आदि विभिन्न विधाओं पर आधारित लोक गीतों से रवांई के जनमानस पर गहरी छाप छोड़ी। नगर पालिका बड़कोट के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव सांस्कृतिक, पर्यटन विकास मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का बुधवार को बतौर मुख्यातिथि मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
रवांई शरदोत्सव मेले को विशाल एवं भव्य स्वरूप देने के लिए उन्होंने विनोद डोभाल नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल एवं नगर पालिका सभाषदों व कर्मचारियों द्वारा मेले में पहुंचे सभी अतिथियों को बैज अलंकरण कर शॉल ओढ़कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विनोद डोभाल ने मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि रवांई शरदोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का समापन हो गया है। लेकिन, मेले में सामान की खरीदारी क्षेत्रवासी रविवार तक कर सकते हैं। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, अजबीन पंवार, चिन्यालीसौड़ पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवतार चौहान, दया गैरोला, जयदेव राणा, सोहन गैरोला, प्रेम सिंह रावत, जोगेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमल नदी किनारे पुरोला-पोरा मोटरमार्ग कई जगहों से बना है जोखिम भरा, ग्रामीणों में आक्रोश
Next: भाजयुमो ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री की टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.