Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • कमल नदी किनारे पुरोला-पोरा मोटरमार्ग कई जगहों से बना है जोखिम भरा, ग्रामीणों में आक्रोश
  • उत्तरकाशी

कमल नदी किनारे पुरोला-पोरा मोटरमार्ग कई जगहों से बना है जोखिम भरा, ग्रामीणों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/12/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी (आरएनएस)। पिछले वर्ष जुलाई में आई आपदा के बाद से रामासिराई पट्टी की जीवन रेखा माने जाने वाला पुरोला–पोरा–गुंडियाट गांव मोटरमार्ग आज भी बदहाल स्थिति में है। कमल नदी के कटाव और भूस्खलन से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका यह मोटरमार्ग कई हिस्सों में नालियों में तब्दील हो गया है, जिससे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का आवागमन संकट में है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है क्योंकि आठ माह बाद भी सड़क निर्माण व मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। छाड़ा, रतेडी सहित कई गांवों की खेती योग्य भूमि पिछली आपदा में नष्ट हो गई थी, जबकि इस मार्ग के खराब होने से कोटी, मोलटाड़ी, कुमारकोट, भद्राली, जवाहर नवोदय विद्यालय, छिबाला, देवढुंग, पोरा और गुंदियाट गांव आदि के लोगों को बाजार, अस्पताल और मंडी तक पहुंचने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
छात्रों के आवागमन से लेकर टमाटर, मटर तथा अन्य नगदी फसलों की ढुलाई भी बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि मोटरमार्ग की स्थिति इतनी खराब है कि रोजमर्रा की आवाजाही भी जोखिम से भरी है। पूर्व प्रधान राजपाल पंवार, अंकित, नवीन गैरोला, उपेंद्र रावत, त्रिभुवन सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का सुधार कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाड़ी महाविद्यालय में आयोजित युवा संसद में जमकर हुये सवाल-जबाब
Next: पांडवाज के कलाकारों ने लूटी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की महफ़िल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.