Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा, गोली और धारदार हथियार चलने से तीन घायल
  • ऊधम सिंह नगर

पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा, गोली और धारदार हथियार चलने से तीन घायल

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
rns featured image new

रुद्रपुर।  लेनदेन को लेकर आपसी विवाद को निपटाने के लिए हो रही पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। फायरिंग और धारदार हथियार चलने से तीन लोग घायल हो गए। गोली लगने से गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि दो घायलों को नागरिक अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
नानकसागर जलाशय पार ग्राम गिधौर निवासी बलजिंदर सिंह का ग्राम बिसौटा निवासी बिट्टू से ₹60 हजार के लेनदेन का पिछले सात माह से विवाद चल रहा था। विवाद को निपटाने के लिए गांव की एक व्यक्ति ने बुधवार को दोपहर में दोनों पक्षों को बुलाया था। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियार निकल आए। इसमें एक पक्ष के गोली चलाने से बलजिंदर के पिता सुरजीत सिंह (45) पुत्र गुरदयाल सिंह घायल हो गए। गोली उसके दाएं हाथ की कोहनी व कंधे के बीच लगी। घटना के बाद गोली चलाने का आरोपी फरार हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के कक्का सिंह पुत्र बग्गा सिंह धारदार हथियार लगने से घायल हो गया। घायलों के परिजन घायलों को सीएचसी नानकमत्ता तथा नागरिक चिकित्सालय खटीमा ले गए। घायल सुरजीत सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी है। घायल सुरजीत सिंह की पत्नी वीर कौर की ओर से तहरीर सौंपी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म: बाप की हैवानियत से तंग आकर घर से भागी लड़की, पिता गिरफ्तार
Next: स्वजल कर्मचारियों को उपनल की तरह वेतन देने वाला आदेश निरस्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.