Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पैसे दोगुना करने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
  • देहरादून

पैसे दोगुना करने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

RNS
RNS INDIA NEWS 22/11/2020
rns featured image new

फाइनेंस कंपनी के अधिकारी के घर पहुंचकर महिलाओं ने किया धरना- प्रदर्शन

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरागीवाला गांव में एक फाइनेंस कंपनी के अधिकारी के घर पहुंचकर महिलाओं ने धरना- प्रदर्शन किया। महिलाओं ने फाइनेंस कंपनी और उसके अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। कहा कि फाइनेंस कंपनी ने उनसे लाखों रुपये लेकर उसका गबन कर दिया है। महिलाओं ने सहसपुर थाना पहुंचकर थाने में भी शिकायत की। महिलाओं ने थानाध्यक्ष से अपने रुपये वापस करवाने की मांग की है।
महिलाओं ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से अपने रुपये वापस लौटाने की मांग की। महिलाओं ने अधिकारी के घर के बाहर जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने फाइनेंस कंपनी और उसके अधिकारी पर आरोप लगाया कि कंपनी और उसके अधिकारियों ने उन्हे कंपनी से मोटा ब्याज देने और उनके पैसे दोगुना देने का झांसा देकर उनकी जीवनभर की कमाई को फाइनेंस कंपनी में जमा करवा दिया है। अब कंपनी ने उनके पैसे का गबन कर दिया है और रुपये नहीं लौटा रही है। महिलाओं के हंगामे को देखकर फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने सहसपुर पुलिस को फोन किया। महिलाएं तब स्वयं ही थाने पहुंच गयी और फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं में संगीता, आराधना, संगीता गुप्ता, अमीना जायसवाल, पल्लवी, कांता सेमवाल, रेणू कश्यप, हुसना बानो, वीरेंद्र, मोनू, नवीन कुमार आदि शामिल रहे। इस मामले में सहायक थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत का कहना है कि महिलाओं ने शिकायत तो की है, लेकिन लिखित में कोई शिकायत अब तक पुलिस को नहीं की है। लिखित शिकायत मिलने पर ही आगे जांच की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने आयोजित किया स्वच्छता कार्यक्रम
Next: बागियों की कांग्रेस में वापसी बर्दाश्त नहीं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.