Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • इतिहास में पहली बार अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट, यह है वजह
  • उत्तरकाशी

इतिहास में पहली बार अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट, यह है वजह

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। देश के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अलग-अलग तिथि पर खुलेंगे। क्योंकि इस वर्ष अक्षय तृतीय का पर्व दो दिन यानि 14 मई की सुबह 7:30 बजे से लेकर 15 मई की सुबह 7: 50 बजे तक है। जिसके चलते चार धामों के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई को दोपहर 12:15 पर तो गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को सुबह 7:30 पर खुलेंगे। रविवार को यमुना जयंती के अवसर पर यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने यमुनोत्री धाम के खुलने की तिथि और मुहूर्त को लेकर मंथन किया। इसमें ज्योतिषाचार्यों ने यह तय किया कि 14 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर ही यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसी दिन सुबह 9:15 बजे शनिदेव की अगुवाई में मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खुशी मठ से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी और ठीक 12 बजकर 15 बजे अभिजीत मुहूर्त, आर्द नक्षत्र और कर्क-मिथुन लग्न पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने चैत्र नवरात्र के प्रतिपदा पर पहले ही गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का मूहूर्त निकाल चुके हैं। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार 14 मई को प्रात: 11 बजकर 45 मिनट पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
जो रात्रि विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करेगी। अगले दिन 15 मई शनिवार सुबह 05 बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मिथुन लग्न की शुभ बेला पर प्रात: 07 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे।

रविवार को यमुना जयंती के अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि यह पहली बार होगा जब यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट अलग-अलग दिन खुलेंगे। गौरतलब है कि सदियों से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पर्व पर खुलते हैं। लेकिन, इस बार अक्षय तृतीय का पर्व दो दिनों में व्यतीत हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वायरल बुखार ने भी आमजन की कमर तोड़ी
Next: बादल फटने से कैंची धाम में नुकसान, अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे बंद- देखें वीडियो

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.