Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी
  • राष्ट्रीय

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
Weather

नई दिल्ली (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद जबरदस्त शीतलहर चल रही है जिसका असर पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा सकता है। यही नहीं राजस्थान के पिलानी और माउंड आबू के साथ ही गुजरात के पोरबंदर में 3.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों पर भी बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने पूरे हिमालय क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हुई और पिछले 24 घंटे में आसमान से बरसती बर्फ ने पहाड़ों को ढक लिया है। भारी बर्फबारी की ये चेतावनी जम्मू-कश्मीर, से लेकर हिमाचल प्रदेश और पूरे उत्तराखंड के लिए की गई थी। उसके मुताबिक अगले 24 घंटे इन इलाकों के लिए भारी हैं। यहां आज भी भारी बर्फबारी जारी रहेगी।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश सुबह भी जारी है। अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में 6 जनवरी की दोपहर से मौसम साफ होने की उम्मीद है लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जनवरी से दिल्ली में शीतलहर का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। पिछले दो दिनों से दिल्ली-हृष्टक्र के लोगों को एक साथ तीन-तीन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
वैसे तो इस वक्त दिल्ली सर्दी की चपेट में है, लेकिन इस मौसम में यहां के लोगों को जहां कोहरे का कहर झेलना पड़ रहा है वहीं तीसरे दिन भी बारिश जारी है। इन सबके बीच रात के समय तापमान थोड़ा बढ़ा है लेकिन सूरज के बादलों में छिप जाने की वजह से अधिकतम तापमान में राहत नहीं मिली है। दिल्ली ही नहीं उसके आसपास के इलाकों में तीसरे दिन भी बूंदाबांदी जारी रही। वहीं पूरे दिन राजधानी पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग और पालम में घना कोहरा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी
Next: अल्मोड़ा भाजपा के शक्ति केंद्रों की कार्यशाला शुरू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.