Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा भाजपा के शक्ति केंद्रों की कार्यशाला शुरू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा भाजपा के शक्ति केंद्रों की कार्यशाला शुरू

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
IMG-20210107-WA0098

अल्मोड़ा। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने शक्ति केन्द्रों का गठन किया है तथा शक्ति केंद्रों में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की कार्यशालाएं आयोजित हो रही है। इसी क्रम में आज भाजपा ग्रामीण मंडल के कपिलेश्वर और बानड़ी देवी शक्ति केंद्रों में पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक हुई। बैठक में संदीप श्रीवास्तव पूर्व जिला महामंत्री भाजपा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। संदीप श्रीवास्तव ने भाजपा की नीतियों के बारे में चर्चा की तथा राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं व आमजन को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता खुश है तथा सरकार की योजनाओं का जनता लाभ ले रही है। आगामी 2022 विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत में आकर फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने, पार्टी को मजबूत बनाने तथा भाजपा की नीतियों से अवगत कराने की अपील की।

शक्ति केंद्र कपिलेश्वर में शक्ति केंद्र संयोजक जीवन, पान सिंह, रमेश पवार, जगदीश सिंह, कैलाश जोशी भूपेंद्र सिंह राणा तथा शक्ति केंद्र बानड़ी देवी में संयोजक कमल अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष भानु अधिकारी, मंडल मंत्री सुरेश तिवारी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख लमगड़ा अशोक जोशी, हिमांशु अधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी
Next: मुरादनगर हादसा : सीएम ने दिया इंजीनियर और ठेकेदार पर एनएसए लगाने का निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.