Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
rns featured image new

दरभंगा(आरएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पतौर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला निवासी संदीप दास उर्फ बिल्टू दास के रूप में हुई है। वह चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गी फार्म में मजदूरी करता था और वहीं पत्नी फूल कुमारी दास तथा तीन बच्चों के साथ रह रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद संदीप दास ने पत्नी और बच्चों पर डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में पत्नी और तीनों बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में सात वर्षीय हृदय दास, छह वर्षीय संध्या दास और पांच वर्षीय सोन दास शामिल हैं।

घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मुर्गी फार्म में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने कमरे से चीख-पुकार सुनने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पतौर और एपीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी और सदर एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जलभराव पर डीएम सख्त, 10 दिन में चिह्नित होंगे अतिक्रमण
Next: एसएसजे विश्वविद्यालय के वर्टिकल वर्मी कंपोस्टर डिजाइन को मिला पेटेंट

Related Post

Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पास होता था पैसों का बंटवारा, रिमांड में आरोपी ने किए कई खुलासे

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.