Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, वीडियो-रील बनाने पर रोक
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रप्रयाग

‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, वीडियो-रील बनाने पर रोक

RNS INDIA NEWS 22/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-22 at 22.15.14_11zon

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर प्रशासन ने इस बार सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के उपयोग, वीडियोग्राफी और रील बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल जमा करने हेतु काउंटर और लॉकर की व्यवस्था की गई है, जबकि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगाई गई है।
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद बेस कैंपों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते तापमान काफी कम है, ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों को गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी है, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधान संगठन हवालबाग की बैठक आयोजित, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे
Next: लमगड़ा की किरण बिष्ट ने स्वरोजगार से बनाई पहचान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.