Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइक की डिलीवरी में देरी पर 40 हजार का जुर्माना लगाया
  • हरिद्वार

बाइक की डिलीवरी में देरी पर 40 हजार का जुर्माना लगाया

RNS INDIA NEWS 22/04/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। जिला उपभोक्ता आयोग ने बुक की गई मोटरसाइकिल की समय से डिलीवरी न करने को सेवा में कमी माना है। आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए रॉयल एनफील्ड के अधिकृत डीलर पर चालीस हजार का हर्जाना लगाया है। उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि रुड़की निवासी मानिक त्यागी ने 11 जनवरी 2021 को गोस्वामी ऑटोमोबाइल (रॉयल एनफील्ड डीलर) से ₹दो लाख 38 हजार की एक बाइक बुक की थी। बुकिंग के वक्त ₹दस हजार की राशि जमा की गई और डीलर ने एक सप्ताह के भीतर डिलीवरी का वादा किया था। हफ्ते भर बाद जब ग्राहक शोरूम पहुंचा, तो बाइक नहीं मिली। बाद में डीलर ने डिलीवरी में देरी की बात स्वीकार की और 45 दिनों का समय मांगा। इसके बाद डीलर ने स्टॉक न होने का बहाना बनाकर बुकिंग रद करने या दूसरी बाइक लेने का दबाव बनाया, जिसे उपभोक्ता ने ठुकरा दिया। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गगन गुप्ता, सदस्य डॉ. अमरेश रावत और रंजना गोयल की पीठ ने मामले की सुनवाई की। विपक्षी द्वारा कोई ठोस साक्ष्य या शपथ पत्र पेश न करने पर आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण
Next: राशिफल 23 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.