Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गोल्ज्यू यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत
  • उत्तरकाशी

गोल्ज्यू यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 22/04/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। बड़ेथी में गोल्ज्यू यात्रा के आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। वहीं, जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गोल्ज्यू के रथ में देव डांगरों का पूजन वंदन किया। बुधवार को गोल्ज्यू यात्रा बड़ेथी राजराजेश्वरी मंदिर में पहुंची। श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने जयकारों के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर यात्रा के संरक्षक पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी ने बताया कि अपनी धरोहर न्यास के सहयोग से तीसरी बार यात्रा उत्तराखंड भ्रमण पर है। 19 अप्रैल से 9 मई तक 3500 किमी लंबी यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड की अपनी सांस्कृतिक विरासत आगे संरक्षण और संवर्धन के साथ आम लोगों से रूबरू कराया जाना है। गोल्ज्यू यात्रा राजराजेश्वरी मंदिर बड़ेथी से बौखनाग मंदिर सिलक्यारा, शिव गुफा, मातली के लिए रवाना हुई जो रात्रि विश्राम सुदामा कुटिया बड़ेथी में करेगी। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी रामकिशोर दास त्यागी, यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व मंत्री ज्ञानचंद, विजय भट्ट, कमल सिंह जीना, दीपचंद पांडेय, पूर्व सभासद प्रियंका बडोनी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल में लापता महिला गुफा से सकुशल बरामद
Next: तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुले, सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.