Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पड़ोसी का अच्छा कारोबार देखकर सैलून स्वामी करने लगा काला जादू
  • हरिद्वार

पड़ोसी का अच्छा कारोबार देखकर सैलून स्वामी करने लगा काला जादू

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

रुडकी। कारोबार में कमी आने पर पड़ोसी-पड़ोसी से रंजिश रखने लगा। पड़ोसी की दुकान का काम कम चौपट करने के लिए काले जादू का सहारा लिया। रोजाना सैलून के बाहर पूजा सामग्री डालकर वहां से फरार हो जाता था। परेशान होकर वहां बिल्डिंग मालिक ने सीसीटीवी कैमरे की मदद ली। रविवार को कैमरे में जो कैद हुआ उसको देखकर सभी चौंक गए। कैमरे में पड़ोसी सैलून मालिक पूजा सामग्री डालकर वहां से जाता हुआ दिखाई दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक कॉम्प्लेक्स है जहां आसपास ही दो सैलून हैं। एक सैलून मालिक के अनुसार करीब चार महीने से सैलून के बाहर पूजा सामग्री पड़ी मिल रही थी। कई बार उन्होंने अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिल पाया। जिसके बाद उन्होंने कॉम्प्लेक्स स्वामी को मामले के बारे में बताया। हाल ही में उन्होंने मामले की जांच पड़ताल के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए। रविवार को सीसीटीवी फुटेज देखकर सभी चौंक गए। पता चला कि पड़ोस में एक सैलून की दुकान है। जिसका मालिक पूजा सामग्री डालने के लिए वहां आता है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। जहां आरोपी सैलून स्वामी ने बताया कि क्षेत्र में दूसरा सैलून होने से काम प्रभावित होने लगा था। रंजिश में आकर वह टोने टोटके के चक्कर में पड़ गया और काम प्रभावित करने के लिए ऐसी हरकत करता था। वरिष्ठ उप निरीक्षक धमेंद्र राठी ने बताया कि आरोपी सैलून स्वामी ने माफी मांगी है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन का हंगामा
Next: गंगा में नहा रहे तीन युवक बहे, दो लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.