Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून, जौनसार बावर में 135 बाल वाटिकाओं का संचालन शुरू
  • देहरादून

पछुवादून, जौनसार बावर में 135 बाल वाटिकाओं का संचालन शुरू

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। नई शिक्षा नीति के लागू होने पर पछुवादून, जौनसार बावर की 135 बाल वाटिकाओं में करीब दो हजार नौनिहालों को निजी शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर प्री प्राइमरी की शिक्षा मिलनी शुरू हो गई है। यहां सभी चार ब्लॉक में बाल वाटिकाओं का उद्घाटन किया गया। बहुप्रतीक्षित नई शिक्षा नीति मंगलवार से पूरे प्रदेश में लागू हो गई है। इसके साथ ही पछुवादून में भी नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिकाओं की शुरुआत की गई। सभी बाल वाटिकाओं में नई शिक्षा नीति के तहत 5 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। जहां बच्चों को खेल-खेल में सिखाया जाएगा। बाल वाटिका का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को खेल-खेल में स्कूल के लिए तैयार करना है। बच्चों में अच्छी आदतों का विकास करना है। अभी तक प्री प्राइमरी का संचालन निजी स्कूलों में ही देखने को मिलता था। जहां खेल के जरिए बच्चों को स्कूलों के लिए तैयार किया जाता है। मंगलवार से नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से अब यह सुविधा सरकारी विद्यालयों में भी शुरू हो गई है। बाल वाटिकाओं में बच्चों को बेहतर माहौल मुहैया कराकर स्कूली शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। मंगलवार को सहसपुर ब्लॉक के झाझरा आंगनबाड़ी केंद्र में की बाल वाटिका का उद्घाटन विधायक सहदेव पुंडीर ने किया। विकासनगर ब्लॉक के कुंजा आंगनबाड़ी केंद्र में ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह और खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने बाल वाटिका का उद्घाटन किया। जबकि कालसी और चकराता ब्लॉक में भी शिक्षाधिकारियों ने बाल वाटिका की शुरुआत कराई। सभी बाल वाटिकाएं उन आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू की गई हैं, जिनका संचालन प्राथमिक विद्यालयों में हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीआई टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
Next: अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.