Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ओवर स्पीड और ओवर लोडिंग के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
  • चमोली

ओवर स्पीड और ओवर लोडिंग के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ओवर स्पीड और ओवर लोडिंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता पर सड़कों का सुधारीकरण किया जाए।
जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर पैराफीट, क्रैशबैरियर एवं साइनेज लगाए जाए। कहा कि पुलिस उपाधीक्षक, परिवहन अधिकारी एवं सभी एसडीएम अपने क्षेत्रान्तर्गत वाहनों की चैकिंग पर विशेष ध्यान दें। ओवर स्पीड एवं ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अति संवेदनशील निर्माणधीन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं होनी चाहिए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष जनवरी से दिसंबर तक ओवर स्पीड के 118, ओवर लोडिंग में 105, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 26, शराब पीकर वाहन चलाने पर 04, बिना हेलमेट के 240, सीट वेल्ट, बिना डीएल, परमिट, फिटनेस व प्रदूषण में 2254 चालान कर 84.33 लाख जुर्माना वसूला गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र सहित वर्चुअल माध्यम से सभी एसडीएम, लोनिवि, बीआरओ, पुलिस एवं अन्य सड़क निर्माणदायी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक हुई शुरू
Next: लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करें महकमे: पौड़ी सीडीओ

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.