Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक हुई शुरू
  • टिहरी

टिहरी में भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक हुई शुरू

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

नई टिहरी। भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ दीप जलाकर भाजपा जिला प्रभारी मुकेश कोली व सह प्रभारी रमेश चौहान ने किया। इस मौके पर मुकेश कोली व रमेश चौहान ने कहा कि भाजपा की कार्यसमिति में संगठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। जिनके निष्कर्षों को पार्टी अमल में लाकर संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगी। आगामी निकाय व लोकसभा चुनावों को लेकर भी मंथन हुआ। बौराड़ी के एक निजी होटल में भाजपा जिला कार्यसमिति का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यसमिति में भाजपा के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों के साथ मंथन किया। जिसमें सदस्यों ने अपने स्तर से विभिन्न राजनैतिक प्रस्ताव भी रखे। कार्यसमिति में जिला प्रभारी मुकेश कोली ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश की कार्य समिति होने के बाद जिलों की कार्यसमिति हो रही है। जिसके बाद मंडलों में कार्यसमिति की बैठक होगी। इन बैठकों में आने वाले तमाम राजनैतिक प्रस्ताव पर मोहर लगाकर उन पर अमल करने का काम किया जाएगा। सह प्रभारी रमेश चौहान ने कहा कि कार्यसमिति पार्टी की रीति-नीति को और मजबूत करने का काम करें, ताकि आम लोगों के बीच पार्टी की मजबूत निखर कर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि पार्टी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यसमिति की रणनीति के तहत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर चलना होगा, ताकि संगठन हर स्तर पर अपने बेहतर प्रदर्शन में नजर आए। इस मौके पर कार्यसमिति के कई सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं की। सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाकर जनता के बीच पैठ बनाने पर जोर दिया गया। जिले की सभी 6 विधानसभा के कामों व उनकी रूपरेखा का लेकर भी चर्चा की गई। बैठक से विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ रिबन काटकर अतिथियों ने किया। इस मौके पर समिति की बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत व राजेंद्र जुयाल ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, गोविंद रावत, परमवीर पंवार, शीशराम थपलियाल, जिला मीडीया प्रभारी डा प्रमोद उनियाल, संदीप, राजेंद्र कोहली, इंद्रा आर्य, गौरव गुसांई, कमलेश भट्ट, तौफीक अहमद, जयवीर रावत, जयेंद्र सेमवाल, गोपी राम चमोली, विजय कठैत, सुशील बहुगुणा, संदीप रावत, राजेंद्र खाती, रामकुमार कठैत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक साल बाद मिले पानी के भारी-भरकम बिल
Next: ओवर स्पीड और ओवर लोडिंग के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.