Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करें महकमे: पौड़ी सीडीओ
  • पौड़ी

लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करें महकमे: पौड़ी सीडीओ

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

पौड़ी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे विकास योजना की मंगलवार को समीक्षा करते हुए सीडीओ ने लंबित आवेदन निस्तारण में तेजी लाने को कहा। सीडीओ ने कहा कि पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय समिति से स्वीकृत आवेदनों पर चर्चा हुई। जिला पंचायत स्तर पर नक्शा स्वीकृति के लिए लंबित आवेदनों को लेकर भी बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए। सीडीओ अपूर्वा पांडे ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि आवेदकों के तहसील स्तर पर लंबित दाखिला खारिज, भूमि का 143 प्रकरण, रजिस्ट्री आदि प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। लीड बैंक को निर्देश दिए कि बैंक, विभाग को ऋण स्वीकृति हेतु चेक लिस्ट समय से उपलब्ध कराएं। चेक लिस्ट में स्पष्ट रूप से आवेदक स्तर से की जाने वाली कार्यवाही, वैल्यूएशन इत्यादि में होने वाले व्यय का उल्लेख किया जाए। लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि बैंक स्तर से ऋण स्वीकृति हेतु हेड ऑफिस या आरएसी सेंटर में जाने वाली पत्रावलिओं की अपने स्तर से मॉनिटरिंग करे। बैठक में जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, एलडीएम अनिल कटारिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पौड़ी डा. सुनील कुमार , जिला पंचायत अभियंता सुदर्शन रावत, एसडीओ यूपीसीएल आरपी नौटियाल सहित अन्य अफसर व बैंक प्रबंधक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओवर स्पीड और ओवर लोडिंग के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
Next: सीएम धामी ने किया हल्द्वानी-काठगोदाम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा लिगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.