Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ओवरहीट हो रहे हैं ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज की दिक्कत बढ़ी
  • ऊधम सिंह नगर

ओवरहीट हो रहे हैं ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज की दिक्कत बढ़ी

RNS INDIA NEWS 17/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  भीषण गर्मी और दिनरात एसी, कूलर चलने के कारण बिजली की खपत इन दिनों काफी बढ़ गई है। अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में लोड बढ़ने और तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफार्मरों के हीट होने से तेल का रिसाव हो रहा है तो कोई ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर फुंक रहे हैं।  तापमान बढ़ने से ओवरलोड होने के कारण दिन में पूरा लोड नहीं मिल पा रहा है। दिन में लोड 11 हजार केवीए से दस हजार केवीए तक पहुंच रहा है। ऐसे में ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं और कई ट्रांसफार्मरों में तेल का रिसाव होने लगा है। बिजली की बढ़ती खपत के साथ ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने की शिकायतें बढ़ी हैं। गर्मी शुरू होने से पहले ही ऊर्जा निगम ने 10 केवी, 16 केवी, 25 केवी, 63 केवी, 100 केवी, 160 केवी, 250 केवी और 400 केवी के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और तेल टापअप कर दिया था। तापमान बढ़ने के साथ ही दिक्कतें शुरू हो गई हैं। शिवनगर कालोनी में 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिस कारण लोगों को रात गर्मी में काटनी पड़ी। शिकायत पर विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलकर मरम्मत के लिए भेज दिया। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी एक ट्रांसफार्मर में तकनीकि खराबी आ गई। जिसे पेट्रोलिंग टीम ने दुरुस्त कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस
Next: डेढ़ करोड़ से संवरेगा प्रवेशद्वार डायजर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.