Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डेढ़ करोड़ से संवरेगा प्रवेशद्वार डायजर
  • टिहरी

डेढ़ करोड़ से संवरेगा प्रवेशद्वार डायजर

RNS INDIA NEWS 17/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  नगर क्षेत्र का प्रवेश द्वार डाइजर जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। इसके सौंदर्यीकरण के लिए टीएचडीसी ने स्वीकृति दे दी है। चुनाव आचार संहिता के बाद कार्य की निविदा जारी की जाएगी। इसके बाद डायजर में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। नई टिहरी शहर का एंट्री प्वाइंट डायजर जल्द ही नए कलेवर में दिखेगा। जिसके लिए टीएचडीसी इंडिया ने करीब 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। जल्द ही निविदा जारी कर कार्य शुरू कराए जाएंगे। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने बताया कि डाइजर के सौंदर्यीकरण के लिए डीएम/पुनर्वास निदेशक मयूर दीक्षित ने कुछ सुझाव देकर यहां पर कार्य कराने को कहा था। जिसके बाद टीएचडीसी की सर्वे टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। ईडी ने बताया कि डाइजर में प्लेटफार्म, नाला ट्रीटमेंट, गजीबो, पाथ वे सहित कई आकर्षक कार्य कराए जाएंगे। डाइजर तिराह पर चंबा से नई टिहरी, कलक्ट्रेट कार्यालय आवागमन का प्रमुख केंद्र है। यहां पर नगर पालिका ने शिवमूर्ति लगाई हुई है। साथ ही नई टिहरी के देवीधार पिकनिक स्पॉट के लिए भी जाने का रास्ता है। पिकनिक स्पॉट के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग कई कार्य करवा रहा है। अब डाइजर का सौंदर्यीकरण होने के बाद यहां पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। टीएचडीसी के ईडी जोशी ने कहा कि नई टिहरी शहर के विकास के लिए टीएचडीसी कृत संकल्पित है। नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से आने वाले प्रस्तावों पर टीएचडीसी हमेशा सकारात्मक रूप से निर्णय लेती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओवरहीट हो रहे हैं ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज की दिक्कत बढ़ी
Next: खैरालिंग कौथीग में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.