Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रुद्रपुर में एक युवक से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें मुनाफे का झांसा देकर करीब साढ़े छह लाख की ठगी हो गई। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक युवक ने बताया कि दो महीने पहले फेसबुक पर एक लिंक मिला, जिसे खोलते ही वह एक कथित व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में लगभग 90 लोग थे, जो रोजाना शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट साझा करते थे। खुद को आईआईएफसीएस कंपनी का कर्मचारी बताने वाले ठगों ने युवक को प्रीआरई आईपीओ और ब्लॉक ट्रेड में अधिक मुनाफे का लालच दिया। युवक के मुताबिक, शुरू में शेयर रेट वास्तविक कंपनियों से मेल खाते दिखे, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। बाद में ठगों ने उसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेजने को कहा। 14 से 30 अक्तूबर के बीच युवक ने अपनी और पत्नी के खातों से कुल 6 लाख 47 हजार 600 रुपये ट्रांसफर कर दिए। प्रत्येक निवेश के बाद पोर्टल पर नकली मुनाफा दिखाया गया और अधिक लाभ के लिए बड़े निवेश का दबाव बनाया गया। कुछ दिन बाद युवक को पता चला कि पूरा पोर्टल और कंपनी प्रतिनिधि फर्जी थे। युवक ने साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएसबीटी देहरादून में स्वच्छता अव्यवस्था पर मुख्यमंत्री की कड़ी नाराज़गी, अधिकारियों को सख्त निर्देश
Next: शहर की समस्याओं के सम्बन्ध में पार्षदों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.