Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तय तारीख पर ही होगी गेट 2022 की परीक्षा
  • राष्ट्रीय

तय तारीख पर ही होगी गेट 2022 की परीक्षा

RNS INDIA NEWS 03/02/2022
default featured image

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होने वाली है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर द्वारा सीबीटी मोड में गेट परीक्षा 2022 अपने तय तारीख पर ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने गेट 2022 की परीक्षा को टालने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 5 फरवरी से होने वाली गेट की ऑफलाइन परीक्षा को टालने की मांग की गई थी।
दायर याचिकाओं में तर्क दिया गया था कि देश में मौजूदा कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए अगर ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाती है तो वह सुपर स्प्रेडर इवेंट में बदल जाएगी। परीक्षा देश भर में 200 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। याचिका में कहा गया था कि अगर परीक्षा की तारीखों को स्थगित नहीं किया जाता है, तो गेट 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के संक्रमित होने और इसके फैलने का खतरा होता है, जिससे उनके जीवन के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य के जीवन को भी खतरा हो सकता है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर  द्वारा सीबीटी मोड में गेट परीक्षा 2022 के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। एडमिट कार्ड, ट्रेवल पास जारी किया जा चुका है। एडमिट कार्ड गेट. आईआईटीकेजीपी.एसी.इन पर जारी किया है। उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 5 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला एक और हथियार
Next: चार गुना तक रिटर्न दिलाने का झांसा देकर सवा पांच लाख रुपये हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.