Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निशंक ने किया छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संवाद
  • हरिद्वार

निशंक ने किया छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संवाद

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
04 (43)

हरिद्वार। पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संचार एवं शिक्षा संवाद किया। निशंक से बच्चों ने कई रोचक सवाल पूछे और निशंक ने भी छात्र-छात्राओं से कई सवाल किए। सवालों का सही जवाब देने पर निशंक ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति से हर वर्ग को शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा और इससे शिक्षा का स्तर और अधिक बढ़ेगा। हमारे छात्र-छात्राएं विश्व स्तर पर अपना और अधिक लोहा मनवा सकेंगे। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की पहल पर आयोजित किया गया। निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कार से सराबोर होगी। जिससे भारतीय संस्कृति फिर से पूरे विश्व में अपना परचम लहराएगी और भारत विश्व गुरु बनेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा संवाद कार्यक्रम सार्थक साबित हुआ है। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। निशंक के पुलिस मॉडर्न स्कूल पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, ओम प्रकाश जमदग्नि, श्वेतांक त्रिपाठी, राजेश कुंवर आदि भी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी खुद हटाएंगे अपना अतिक्रमण
Next: वनकर्मियों पर युवक को फंसाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.