Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में हत्या के एक विचाराधीन मुकदमे से जुड़े परिवार को कथित रूप से समझौते के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने टेंपो स्टैंड पर अवैध पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। पीड़ित का कहना है कि उसके बेटे की हत्या के मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है और उसी मुकदमे में दबाव बनाने के लिए यह धमकी दी गई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम एवं पोस्ट बहादरपुर जट पथरी निवासी भोपाल उर्फ गोपाल पुत्र स्वर्गीय चौहल ने शिकायत कर बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव के टेंपो स्टैंड पर अपने निजी कार्य से गए थे।
आरोप है कि वहां मौजूद जतिन चौधरी उर्फ खाटू ने पहले इशारे से उन्हें धमकाया। विरोध करने पर उसने कथित रूप से अवैध पिस्टल दिखाकर डराया और गाली-गलौज की। पीड़ित का आरोप है कि उसके पुत्र स्वर्गीय राजन की हत्या पहले ही हो चुकी है, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोपी पक्ष और उससे जुड़े लोग लगातार परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्हें आशंका है कि भविष्य में उनके साथ या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के अधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
Next: एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.