Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • निर्विरोध चुने गए आठ प्रधान और 88 ग्राम पंचायत सदस्य
  • रुद्रप्रयाग

निर्विरोध चुने गए आठ प्रधान और 88 ग्राम पंचायत सदस्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर आठ प्रधान सहित 88 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुने गए है। जबकि शेष रिक्त पदों पर निर्वाचन के माध्यम से प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। जिन रिक्त पदों पर निर्वाचन होना है उन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानी अतुल भट्ट ने बताया कि विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम पंचायत गिरिया में प्रताप सिंह, जालतल्ला में प्रदीप सिंह, गुप्तकाशी में प्रेम सिंह, न्यालसू में प्रमोद सिंह एवं रविग्राम में पिंकी देवी ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। जबकि जखोली के ग्राम पंचायत कपणियां में ऋतुराज, कोटी में प्रेमा देवी व देवल में शंभू प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित हुए है। जबकि विकास खंड ऊखीमठ की परकंडी में क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी पद निर्विरोध प्रक्रिया निर्वाचन हुआ है। वहीं विकासखंड अगस्त्यमुनि के रिक्त वार्ड सदस्यों के कुल 21 सदस्य, विकासखंड ऊखीमठ के 29 तथा जखोली के 30 वार्ड सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। उन्होंने बताया कि तीनों ब्लाकों में जिन गांवों में रिक्त प्रधान के पदों के लिए निर्वाचन होना है उनमें ग्राम पंचायत सांकरी, धारतोंदला व कांडा शामिल हैं। बताया कि इन गांवों में उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जा चुका है। 27 जून को मतदान एवं 29 जून को मतगणना संपन्न की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां कुष्मांडा मंदिर में दर्शनों को उमड़ रहे भक्त
Next: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.