Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • रुद्रप्रयाग

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 18/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग।  ऊखीमठ ब्लॉक के नारायणकोटी गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जबकि मृतका के मायके पक्ष ने अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक सिंगोली गुप्तकाशी की रहने वाली सपना का विवाह अनिल लाल पुत्र किशन लाल, ग्राम नारायनणकोटि के साथ इसी वर्ष 13-14 अप्रैल को हुआ था, शादी के महज दो महीने ही गुजरे कि शनिवार को सपना देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका का शव उसके कमरे में झूलता मिला। सपना की संदिग्ध मौत पर कई सवाल उठने लगे हैं। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए सपना के पति पर सपना का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि शुक्रवार को उनकी अपनी बेटी से बात हुई थी, वह काफी खुश थी। वह, आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती, उसके पति ने ही कुछ साजिश रची है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जबकि मामले की जांच में जुट गई है। इधर, थाना प्रभारी अजय जाटव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्विरोध चुने गए आठ प्रधान और 88 ग्राम पंचायत सदस्य
Next: अग्निपथ योजना का जमकर विरोध करेगी कांग्रेस: नेगी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.