Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा, 14 श्रमिक घायल
  • देहरादून

निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा, 14 श्रमिक घायल

RNS
RNS INDIA NEWS 22/11/2020
12- (4)

ऋषिकेश। ऋषिकेश बदरीनाथ मुख्य मार्ग के समीप एक निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढह गया। इसमें कार्य कर रहे 14 श्रमिक घायल हो गए हैं। जिन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इनमें से चार की हाताल गंभीर बताई जा रही है। ऋषिकेश से 25 किलोमीटर और शिवपुरी से छह किलोमीटर आगे गूलर के समीप यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पुल पर रविवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक शटरिंग में कुछ गड़बड़ी आ जाने के कारण पुल ढह गया है। पीडब्यूडी एनउच खण्ड श्रीनगर इस पुल को बना रही है। हादसे के बाद 14 मजदूरों को निकाल लिया गया है। जिन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश रेफर कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि 45 मीटर के इस पुल के एक हिस्से का काम पूरा हो चुका था। दूसरे हिस्से पर लेंटर डाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सैंटरिंग बैठ जाने के कारण यह हादसा हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि 14 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। जिनमें से चार की हालत गंभीर है। अभी तक मुन्नन (20 वर्ष) पुत्र बुरहान, कादिर (24 वर्ष) पुत्र जमशेद, मेहताब (28 वर्ष) पुत्र शमशाद व मुस्तफा (27 वर्ष) पुत्र कयूम सभी निवासी मिर्जापुर, बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में पहुंचाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो लोग घायल 
Next: आज कोरोना से 9 लोगों की मौत, मिले 466 नए कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.