Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निर्माणाधीन भवन से सरिया चोरी में 4 आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

निर्माणाधीन भवन से सरिया चोरी में 4 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

रुड़की।  निर्माणाधीन भवन से हजारों का सरिया चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। भवन स्वामी ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। नगर के मौहल्ला लालबाड़ा निवासी विशाल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नगर के मेन बाजार में उसका भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि 17 फरवरी की रात को उसके निर्माणाधीन स्थल से पांच कुंतल सरिया चोरी कर लिया गया। जिसकी कीमत हजारों में है। तहरीर में बताया कि उसके द्वारा खोजबीन की गई तो चार नाम सामने आए। जिनके बारे में बताया गया है कि उन्हीं के द्वारा उसके निर्माणाधीन स्थल से चोरी की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रकाश में आए नामजद आरोपियों कपिल, सुमित, अक्षय उर्फ विपिन तथा आलोक उर्फ मीठा निवासी नजरपुरा कोतवाली मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को शहर चौकी प्रभारी अकरम अहमद क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि चोरी के माल के साथ कुछ लोग नहर पटरी पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मंगलौर भगवानपुर फ्लाईओवर के नीचे से चारों आरोपियों को धर दबोचा उनकी निशानदेही पर चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता युवक को लेकर कोतवाली में भिड़ी पत्नी और माँ
Next: लॉटरी के नाम पर महिला से ठगे आठ लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.