Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लापता युवक को लेकर कोतवाली में भिड़ी पत्नी और माँ
  • हरिद्वार

लापता युवक को लेकर कोतवाली में भिड़ी पत्नी और माँ

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

रुड़की। छह माह से लापता युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को लापता युवक की मां और बहू कोतवाली पहुंचे। पुलिस के सामने ही सास-बहू एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगी। पुलिस के रोकने पर भी जब वह नहीं रुकी, तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही। तब जाकर दोनों शांत हुई। गंगनहर कोतवाली के सलेमपुर निवासी युवक सितंबर 2022 से लापता है। कोतवाली सिविल लाइंस में युवक की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस युवक की सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर चुकी है। लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। युवक की मां सलेमपुर में रहती है। जबकि उसकी पत्नी आदर्शनगर में अपने मायके में रह रही है। मंगलवार को पुलिस ने युवक की पत्नी और मां को कोतवाली बुलावाया था। लेकिन जब दोनों सास-बहू कोतवाली पहुंची तो वह आपस में ही भिड़ गई। दोनों ने एक-दूसरे पर युवक को गायब करने के आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही। पुलिस ने उन्हें कई बार शांत होने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं रुकी। इस पर पुलिस ने उन्हें फटकारते हुए कहा कि यदि उन्होंने लड़ना बंद नहीं किया तो दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। मुकदमे की बात सुनकर वह दोनों शांत हो गई। सिविल लाइंस कोतवाली के उप निरीक्षक बारु सिंह चौहान ने बताया कि लापता युवक के मामले में सास-बहू एक दूसरे पर ही आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं। परिजनों के साथ मिलकर लापता के तलाश के प्रयास जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4590 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपी दबोचा
Next: निर्माणाधीन भवन से सरिया चोरी में 4 आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.