Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर एक युवती सहित तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी कि 15 जून को वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे और उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव की ही एक युवती उनके घर पहुंची और नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के ही एक अन्य युवक के घर ले गई। आरोपी युवक ने अपने घर पर पहले से ही अपने एक दोस्त को बुला रखा था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी के अज्ञात दोस्त ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए गांव के ही एक युवक और युवती समेत दुष्कर्म करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि नामजद आरोपियों के साथ-साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत
Next: अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.