Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के मासर क्षेत्र में संचालित दोसाद नदी संरक्षण एवं जलागम विकास परियोजना के क्षमता निर्माण चरण के कार्यों का नाबार्ड की ओर से मूल्यांकन किया गया। इस दौरान परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। ग्रामीण समाज कल्याण समिति की ओर से आयोजित बैठक में नाबार्ड के कृषि क्षेत्र विकास विभाग के उपमहाप्रबंधक अभिनव कापड़ी ने मासर, छब्बीसा और चिललगांव के ग्रामीणों तथा ग्राम जलागम समिति के सदस्यों के साथ परियोजना की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने स्टेगर्ड कंटूर ट्रेंच, वनस्पति अवरोध, लूज बोल्डर चेक डैम और रिचार्ज पिट जैसे संरचनात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही जलागम समिति के अभिलेखों और लेखा व्यवस्था की भी जांच की। अभिनव कापड़ी ने कहा कि नाबार्ड की जलागम विकास निधि के तहत संचालित परियोजना का उद्देश्य दोसाद नदी के संरक्षण के साथ जल संचयन को बढ़ावा देना, किसानों की आजीविका मजबूत करना और पलायन की समस्या को कम करना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने के लिए अदरक और हल्दी की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा जुलाई-अगस्त में फलदार पौधों का रोपण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षमता निर्माण चरण अगस्त तक पूरा होने के बाद परियोजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र की अन्य 11 ग्राम पंचायतों में भी परियोजना का विस्तार किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, ग्राम जलागम समिति के सदस्य तथा क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
Next: कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.