Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • निजी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का कोतवाली में हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

निजी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का कोतवाली में हंगामा

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  जन्म लेने के करीब छह घंटे बाद प्रीत विहार के एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद एक नवजात ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर एंबुलेंस में नवजात के शव को लाकर रुद्रपुर कोतवाली में भी हंगामा किया। हालंकि कुछ देर बाद परिजन पुलिस को तहरीर दिए बिना ही वापस लौट गए। बिलासपुर निवासी एक युवक की पत्नी ने मंगलवार दोपहर बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में एक नवजात को जन्म दिया था। इसके बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे प्रीत विहार के एक निजी अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि यहां चिकित्सकों ने नवजात को करीब 750 एमएल के ग्लूकोज की बोतल चढ़ानी शुरू कर दी। जबकि उनकी बच्ची करीब दो किलो की थी। वहीं नवजात की हालत और बिगड़ने पर उन्होंने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद वह उसे दूसरे अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि प्रीत विहार के निजी अस्पताल में ही नवजात ने दम तोड़ दिया था। इसके बावजूद चिकित्सकों ने उनको नहीं बताया। वहीं जब वह अस्पताल गए तो चिकित्सक उनके सामने नहीं आया। इसके बाद वह एंबुलेंस में नवजात के शव को लेकर रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। रुद्रपुर कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि परिजन पुलिस को तहरीर दिए बिना ही वापस लौट गये। मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम का शुभारंभ
Next: मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी पशुओं की गणना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.