Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी पशुओं की गणना
  • पिथौरागढ़

मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी पशुओं की गणना

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। जनपद में पशुगणना का कार्य ऑनलाइन होगा। इसके लिए 65 प्रगणक व 13 सुपरवाईजरों की नियुक्ति की गई है। पशुगणना के लिए सभी कर्मियों को टैब दिया जाएगा। जिन स्थानों में नेटवर्क की दिक्कत है, वहां टैब में डाटा भरा जाएगा। जब कर्मी नेटवर्क क्षेत्र में पहुंचेंगे वह ऑनलाइन दर्ज हो जाएगा। पशुपालन विभाग इस बार निराश्रित गोवंश व कुत्तों की भी गणना करेगा।  बुधवार को विकास भवन सभागार में 21वीं पशुगणना को लेकर कार्यशाला हुई। जिसमें सीडीओ नंदन कुमार ने कर्मियों को पूरी सावधानी से पशुगणना करने के निर्देश दिए। सीवीओ डॉ. योगेश भारद्वाज ने पशुगणना के महत्व के बारे में बताया। डिप्टी सीवीओ डॉ.पंकज जोशी ने कहा कि पशुगणना से प्राप्त आंकडों के विश्लेषण से भविष्य के लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक पांचवे वर्ष पशुओं की गणना की जाती है। इस बार सितंबर से दिसंबर तक पशुओं की गणना की जाएगी। इसमें पशुओं की नस्ल, उम्र, प्रजाति व स्वामी सहित अन्य विवरण का रिकॉर्ड रखा जाएगा। यहां डॉ.लाल सिंह सामंत, डॉ.कमल पंत, डॉ.संजय, डॉ.दीपा, डॉ.मंजू, अनुज कपूर, विक्रम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का कोतवाली में हंगामा
Next: वनभूलपुरा हिंसा के 50 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.