Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • निगम कर्मियों को भी मिलेगा सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निगम कर्मियों को भी मिलेगा सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता

RNS INDIA NEWS 10/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)  राज्य के जिन निगमों की बैलेंस शीट सही रहेगी, उन्हें सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता का लाभ दे दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन की ओर से राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ को दिया गया। इस आश्वासन पर महासंघ ने अपना 11 जनवरी से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। महासंघ की बुधवार को हुई बैठक में अध्यक्ष दिनेश गोसाईं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से निगमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ दे दिया गया है। इसे देखते हुए 11 जनवरी से शहीद स्थल पर शुरू होने वाले प्रस्तावित धरने को स्थगित कर दिया है। कहा कि अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन की ओर से महासंघ को आश्वासन दिया गया है कि निगमों के कर्मचारियों को भी सातवें वेतन आयोग के अनुसार मकान किराया भत्ते का लाभ दिया जाएगा। जो भी निगम तीन साल से लाभ की स्थिति में नहीं है, वह अपनी तीन वर्ष की बैलेंस शीट सही कर लाते हैं, तो उन्हें सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराए भत्ते का लाभ दिया जाएगा। तीन सालों की बैलेंस शीट के लिए शासन ने पहले भी सभी निगमों को आदेश जारी किए हुए हैं। महासंघ की बैठक में तय हुआ कि यदि जल्द राज्य कर्मियों की तरह निगमों के लिए भी एक समान रूप से आदेश जारी नहीं होते, तो आंदोलन नए सिरे से खड़ा किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महासचिव बीएस रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय खाली, संगठन मंत्री अनुराग नौटियाल, दिनेश पंत, रामकुमार, रमेश बिंजोला, श्याम सिंह नेगी, मनमोहन चौधरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाकू लेकर घूम रहे तीन संदिग्ध गिरफ्तार
Next: सरकारी जमीन से खनन करने में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.