Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल ने लोगों की उलझनें बढ़ाई
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल ने लोगों की उलझनें बढ़ाई

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा की सरकार बनने को लेकर विभिन्न न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल को लेकर लोग दिनभर घरों से लेकर बाजारों में टीवी से चिपके रहे। एग्जिट पोल में अलग-अलग चैनलों ने उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा की सरकार बनाने को लेकर जो सीटों के आंकड़े दिये हैं उससे लोग पूरी तरह से उलझकर रह गये हैं। टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में दिए गये आंकड़ों को लेकर लोग चर्चाओं में जुटे रहे।

उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार: एग्जिट पोल के सर्वे हुए जारी, क्या कहते हैं आंकड़े

उत्तराखंड में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा लगातार अपने-अपने दावे करती आ रही है। भाजपा अब भी जहां साठ से अधिक सीटें जीतने का दावा करती आ रही है। वहीं कांग्रेस के नेता भी बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। वहीं विभिन्न न्यूज चैनलों ने अपना अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। जिसमें कुछ न्यूज चैनल ने प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा गठित किये जाने की संभावना व्यक्त की है तो कुछ चैनलों में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने की बात कह कर कांग्रेस सरकार की सरकार गठित होने की संभावना जताई है। सोमवार शाम से मंगलवार दिन भर तक लोग दिनभर टीवी पर बैठकर अलग-अलग चैनलों को टटोलते रहे। लेकिन स्थिति अब भी लोगों के सामने जस की तस बनी है। कई लोगों ने कहा कि गुरुवार का इंतजार करते हैं। सुबह ग्यारह बारह बजे तक सब साफ हो जायेगा कि कौन प्रत्याशी जीत रहा है कौन हार रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पकड़ में आ गए नाबालिग से दुराचार के चार आरोपी
Next: मतगणना से पूर्व सीएम धामी ने लिया महासू मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.