Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मतगणना से पूर्व सीएम धामी ने लिया महासू मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद
  • देहरादून

मतगणना से पूर्व सीएम धामी ने लिया महासू मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
11 (17)

दस मार्च को कांग्रेस की गलतफहमी दूर हो जाएगी: सीएम

विकासनगर। मतगणना से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर के महासू मंदिरों में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। सीएम ने मंगलवार को लखवाड़, लखस्यार और हनोल महासू मंदिर में पत्नी गीता धामी के साथ देवदर्शन किया। स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों ही मंदिरों में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सीएम का स्वागत किया। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि दस मार्च को कांग्रेस की गलतफहमी दूर हो जाएगी। प्रदेश में दुबारा से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर के महासू मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पांच साल तक डबल इंजन की सरकार ने जनता की हर समस्या को दूर किया है। कोविड संक्रमण के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद के घर तक पहुंची। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने जनता की सुविधाओं का ध्यान रखा। गरीब परिवारों को पर्याप्त राशन मुहैया कराया गया। डबल इंजन की सरकार के कार्यों को देखते हुए जनता ने एक बार फिर भाजपा को ही सत्ता सौंपने का मन बनाया है। कहा कि प्रदेश की जनता विकास की गति को बरकरार रखना चाहती है। दावा किया कि इसीलिए जनता ने चौदह फरवरी को भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि महासू मंदिर में महाराज से प्रदेश की उन्नति और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया है। दस मार्च के बाद भाजपा सरकार का दुबारा गठन होने पर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास की गति को तेज करेगी। कहा कि कोविड काल में विकास को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार महासू मंदिरों की भव्यता देखकर मन को आध्यात्मिक शांति मिली। स्थानीय लोगों के सीएम से हनोल को पांचवां धाम घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि दुबारा सत्ता में आने पर इस संबंध में अपने स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, रामशरण नौटियाल, सीओ विकासनगर वीडी उनियाल, नायब तहसीलदार जितेंद्र नेगी, मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। लकस्यार मंदिर में स्थानीय ग्रामीणों ने सीएम धामी का पारंपरिक लोकनृत्य के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम और उनकी पत्नी गीता धामी ने स्थानीय लोगों के साथ झैंता नृत्य किया। अपने बीच मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को नृत्य करता देखकर ग्रामीण भी काफी खुश नजर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल ने लोगों की उलझनें बढ़ाई
Next: वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की ज्वालापुर को उप स्टेशन का दर्जा देने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.