Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • न्यूज़ीलैंड सीरीज जीतने की दहलीज पर
  • खेल

न्यूज़ीलैंड सीरीज जीतने की दहलीज पर

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

बर्मिंघम। न्यूज़ीलैंड इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने की दहलीज पर पहुंच गया है। पहली पारी में 85 रन से पिछडऩे के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन निराशाजनक बल्लेबाजी करते हुए अपने नौ विकेट मात्र 122 रन पर गंवा दिए हैं और उसके पास सिर्फ 37 रन की बढ़त है।
तेज गेंदबाजों मैट हेनरी और नील वेगनर ने क्रमश: 36 और 18 रन देकर तीन-तीन, लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल ने 25 रन पर दो तथा ट्रेंट बोल्ट ने 34 रन पर एक विकेट लेकर इंग्लैंड को बुरी तरह झकझोर दिया। इंग्लैंड की तरफ से नौंवें नंबर के बल्लेबाज मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 29 रन और ओली पॉप ने 23 रन बनाये। स्टंप्स के समय ओली स्टोन 15 और जेम्स एंडरसन खाता खोले बिना क्रीज पर थे।
इससे पहले अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर की 80 रन की शानदार पारी और पुछल्ले बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफअपनी पहली पारी में 388 रन बनाकर पहली पारी में 85 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 303 रन बनाये थे।
न्यूज़ीलैंड ने तीन विकेट पर 229 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और टेलर ने 46 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। टेलर 80 रन बनाने के बाद टीम के 292 के स्कोर पर आउट हुए। टेलर ने 138 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी में 11 चौके लगाए। हेनरी निकोल्स ने 56 गेंदों पर 21, टॉम ब्लंडेल ने 77 गेंदों पर 34, दसवें नंबर के बल्लेबाज एजाज पटेल ने 33 गेंदों पर 20 और आखिरी बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट ने नौ गेंदों पर 12 रन बनाकर न्यूज़ीलैंड को 388 तक पहुंचा दिया।
इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 48 रन पर चार विकेट, मार्क वुड ने 85 रन पर दो विकेट और ओली स्टोन ने 92 रन पर दो विकेट लिए। इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बने जेम्स एंडरसन को 68 रन पर एक विकेट मिला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को पारी और 63 रन से हराया
Next: महंगाई के आंकड़ों का रहेगा बाजार पर असर

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.