Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • महंगाई के आंकड़ों का रहेगा बाजार पर असर
  • अर्थ जगत

महंगाई के आंकड़ों का रहेगा बाजार पर असर

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

मुंबई। कोविड-19 के मामलों में पिछले करीब एक महीने से जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह लगातार चौथी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गयी और ये नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। आने वाले सप्ताह में महामारी के संक्रमण और टीकाकरण की रफ्तार के साथ ही महंगाई के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। मई की खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को जारी होने हैं। ईंधनों की कीमतों में रही तेजी के कारण मई में महंगाई दर में वृद्धि का अनुमान है।
इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक का भी बाजार पर असर दिखेगा। दो दिवसीय बैठक के बाद बुधवार को फेड मौद्रिक नीति पर बयान जारी करेगा।
बीते सप्ताह पांच में से तीन कारोबारी दिवस सेंसेक्स में तेजी रही जबकि मंगलवार और बुधवार को गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के दौरान 374.71 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,474.76 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.10 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की साप्ताहिक मजबूती के साथ शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर 15,799.35 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।
मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली का जोर और अधिक रहा। इनमें बुधवार को छोड़ शेष चार दिन बढ़त के रहे। बीएसई का मिडकैप 416.34 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ सप्ताहांत पर 22,927.83 अंक और स्मॉलकैप 854.40 अंक यानी 3.52 प्रतिशत चढ़कर 25,116.30 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यूज़ीलैंड सीरीज जीतने की दहलीज पर
Next: अंडर-डिस्पले कैमरा के साथ फ्लैगशिप फोन का अनावरण कर सकती है श्याओमी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.