Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पौधारोपण और मिष्ठान वितरित कर किया नई शिक्षा नीति का स्वागत
  • रुद्रप्रयाग

पौधारोपण और मिष्ठान वितरित कर किया नई शिक्षा नीति का स्वागत

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
default featured image

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण और मिष्ठान वितरित कर नई शिक्षा नीति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह नीति लाकर भारत सरकार ने अंग्रेजी मानसिकता को समाप्त किया है। गुरुवार को विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री ऋतांशु कंडारी के नेतृत्व में परिषद कार्यकर्ता बिडला परिसर में एकत्र हुए और डीन फैकल्टी कार्यालय के सभी विभागों के आगे पौधारोपण किया। इस मौके पर ऋतांशु कंडारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं को भी विशेष स्थान देने के साथ ही शिक्षा पर खर्च बढ़ाकर जीडीपी का छह प्रतिशत कर देना बहुत बड़ा निर्णय है। विद्यालयी शिक्षा में भी सेमेस्टर प्रणाली लागू होने और उच्च शिक्षा के स्वरूप में परिवर्तन लाने से शिक्षा व्यवस्था जरूरत के अनुसार बनाई जा रही है। परिषद के विश्वविद्यालय प्रांतीय प्रमुख संदीप राणा ने कहा कि छठी कक्षा से ही वोकेशनल कोर्स शुरू होने से छात्रों की रचनात्मक योग्यता को विकास मिलेगा। इस दौरान विवेक ममगाईं, ऋषभ रावत, जिला संयोजक गौरव मोहन, सागर रावत, हिमांशु भंडारी, अमन पंत, गौरव बड़थ्वाल ने भी बैठक में विचार व्यक्त किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स से दवा मंगाकर अल्मोड़ा पुलिस ने महिला तक पहुंचाई
Next: आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.