Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नीतीश कुमार ने छात्राओं को दिया बड़ा तोहफा
  • राष्ट्रीय

नीतीश कुमार ने छात्राओं को दिया बड़ा तोहफा

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण

नई दिल्ली (आरएनएस)। बिहार में छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है। खासकर वो छात्राएं जो आगे चलकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने जा रही है। सूबे में अब मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के भीतर एक तिहाई सीट छात्राओं के लिए रिजर्व रहेगी। सरकारी ऐलान के अनुसार अब राज्य के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्राओं को 33प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम एक तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में न्यूनतम एक तिहाई सीट छात्राओं के लिए आरक्षित की जाए। इससे छात्राओं की संख्या और बढ़ेगी। यह यूनिक चीज होगा। इससे छात्राएं उच्च और तकनीकी शिक्षा की ओर और ज्यादा प्रेरित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में इजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं, कई मेडिकल कॉलेज भी खोले गए हैं। हमलोगों का उद्देश्य है कि इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बिहार के बच्चे एवं बच्चियों को बाहर नहीं जाना पड़े।  इससे छात्राओँ की संख्या में इजाफा होगा। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लड़कियों की पढ़ाई को लेकर काफी सजग हैं। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी नीतीश कुमार लगातार छात्राओं को साइकिल देने जैसी योजनाओं का खूब जिक्र करते रहे हैं। नीतीश सरकार की ओर से इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में छात्राओं के लिए सीटें आरक्षित करने का एक और बड़ा कदम उठाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने द्वाराहाट विधायक महेश नेगी को सौंपा ज्ञापन
Next: बजाज ऑटो का कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए टीकाकरण अभियान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.