Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

RNS INDIA NEWS 30/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने विकासखंड ताकुला की ग्राम पंचायत काँटली का भ्रमण कर विकास कार्यों और जनसुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र के होमस्टे का निरीक्षण किया और संचालकों को पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय उत्पादों और संस्कृति को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पिनाथ ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम क्षेत्र में वर्तमान में चार होमस्टे संचालित हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर बल दिया। ग्रामीणों ने बैठक में सड़क संपर्क सुधारने, मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने, स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के रूप में प्रशिक्षण देने, पिनाथ ट्रेक मार्ग का विकास कराने तथा जल संस्थान की पेयजल पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी सुझावों और समस्याओं का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
Next: 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.