Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 30/06/2026
IMG-20260630-WA0006_11zon

अल्मोड़ा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय समिति (एनकोर्ड) की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, सप्लाई चेन को ध्वस्त करने और नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई के लिए प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त विशेष छापामारी टीम गठित करने के निर्देश दिए। टीम नियमित अभियान चलाकर साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि सामाजिक स्तर पर नशा मुक्ति अभियान को मजबूती मिल सके। बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समन्वित और प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए जनपद को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार तथा चिकित्सा, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Next: ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.