Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नीट पेपर लीक मामले पर छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
  • ऊधम सिंह नगर

नीट पेपर लीक मामले पर छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है। करीब 22 लाख छात्रों ने ईमानदारी और मेहनत से परीक्षा दी, लेकिन इस तरह की घटनाओं से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में कई भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, जिससे युवाओं का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और भविष्य से जुड़ा सवाल है। छात्र नेताओं ने सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान चेतन भट्ट, उपाध्यक्ष छात्र संघ रुद्रपुर, प्रदेश सचिव एनएसयूआई उत्तराखंड और पूर्व महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई रुद्रपुर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीबी पंत संस्थान में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
Next: शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर में किया स्विफ्ट स्कूल का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.