Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • भारत के गोल्डन ब्वॉय के कोच की छुट्टी, प्रदर्शन से खुश नहीं एएफआई
  • खेल

भारत के गोल्डन ब्वॉय के कोच की छुट्टी, प्रदर्शन से खुश नहीं एएफआई

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
default featured image

नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा जैसे जेवलिन स्टार को कोचिंग देने के लिए 2017 में नियुक्त किए गए जर्मनी के महान खिलाड़ी उवे हान को भारतीय कोच के पद से हटा दिया गया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने उनको हटाए जाने का ऐलान किया। महासंघ का कहना है कि वो उवे के प्रदर्शन से खुश नहीं थे और जल्द ही 2 नए विदेशी कोचों की नियुक्ति की जाएगी। 59 साल के उवे एक मात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जो 100 मीटर से अधिक तक भाला फेंक सकते हैं। नीरज चोपड़ा ने जब 2018 में जब एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था तो उवे ही उनके कोच थे और फिर टोक्यो ओलंपिक के लिए नेशनल जेवलिन कोच बने।2 दिवसीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में कोच और खिलाडिय़ों के प्रदर्शन का रिव्यू करने के बाद एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा कि उवे को हटाया जा रहा है। हालांकि, टोक्यो ओलंपिक में नीरज को कोचिंग देने वाले जर्मनी के ही बायोमैकेनिकल एक्सपर्ट क्लॉस बार्टोनीज अपने पद पर बरकरार रहेंगे। सुमरिवाला ने कहा कि हम दो नए कोच की नियुक्ति करने जा रहे हैं। हम उवे हॉन को बदल रहे हैं क्योंकि हम उनके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।वहीं ्रस्नढ्ढ प्लानिंग कमिशन चीफ ललित के भानोट ने कहा कि नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह और अन्नु रानी जैसे जेवलिन थ्रोअर उवे के साथ ट्रेनिंग नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि क्लॉस एक्सपर्ट के रूप में कोच बने रहेंगे। अच्छा कोच मिलना आसान नहीं है, लेकिन हम कम से कम एक अच्छे कोच के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। सुमरिवाला ने कहा कि हम गोला फेंक के एथलीट ताजिंदरपाल सिंह तूर के लिए भी विदेशी कोच देख रहे हैं।टोक्यो ओलंपिक से पहले नीरज ने क्लॉस के साथ ट्रेनिंग की थी, मगर उन्होंने दो बड़े मेडल के लिए उवे की कोचिंग की क्रेडिट दिया था। ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने कहा था कि मैंने कोच उवे के साथ जो समय बिताया है, मेरा मानना है कि वह अच्छे थे और मैं उनका सम्मान करता हूं। 2018 में मैंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। मुझे लगता है कि उवे की ट्रेनिंग स्टाइल और तकनीक थोड़ा अलग थी। बाद में, जब मैंने क्लॉस के साथ ट्रेनिंग की तो मुझे लगा कि उनकी ट्रेनिंग योजना मेरे अनुकूल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब के नशे में हुआ विवाद तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या
Next: एक लाख 38 हजार की अवैध शराब के साथ 2 व्यक्ति पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.