Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एक लाख 38 हजार की अवैध शराब के साथ 2 व्यक्ति पकड़े
  • अल्मोड़ा

एक लाख 38 हजार की अवैध शराब के साथ 2 व्यक्ति पकड़े

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
IMG-20210915-WA0002.jpg

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों एवं एस0ओ0जी0 टीम को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

बीती 14 सितंबर को उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी भिकियासैण द्वारा पुलिस फोर्स के साथ चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान चौकी तिराहा भिकियासैण के पास से हरीश सिंह उर्फ हेमू उम्र 29 वर्ष पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट भिलकोट, थाना बैजनाथ, जिला बागेश्वर और प्रताप सिंह भण्डारी उम्र 34 वर्ष पुत्र मंगल सिंह निवासी खुमाड़, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से वाहन संख्या- UK01-A-2482 आल्टो कार में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कीमत लगभग रु0 138360.00 परिवहन करते हुए बरामद की। इस सम्बंध में थाना भतरौजखान में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

उक्त सम्बन्ध में ओम प्रकाश नेगी प्रभारी चौकी भिकियासैण ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्तगण अंग्रेजी शराब की दुकान भतरौजखान में सैल्समैन है, उक्त शराब को अंग्रेजी शराब की दुकान से गैरखेत गांव (मासी) की तरफ ले जा रहे थे। पकड़ में आने पर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी भिकियासैण
कानि0 शमीम अहमद, चौकी भिकियासैण
कानि0 मनोज रावत, चौकी भिकियासैण
कानि0 श्याम सुन्दर, चौकी भिकियासैण

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत के गोल्डन ब्वॉय के कोच की छुट्टी, प्रदर्शन से खुश नहीं एएफआई
Next: भाजपा जिलाध्यक्ष का धमाके से हिला घर, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.